पलामू। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने मंगलवार को पांकी में पीएम श्री केजीबी विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान डीसी ने प्राचार्य से नामांकन के अनुरूप कम उपस्थिति के संबंध में जानकारी ली।
उन्होंने निर्देश दिया कि सभी अनुपस्थित विद्यार्थियों के अनुपस्थिति के कारणों की पहचान कर उनका समुचित समाधान किया जाये। शत-प्रतिशत नामांकन के अनुरूप उपस्थिति सुनिश्चित की जाये। उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में विद्यार्थियों की उपस्थिति कम नहीं होनी चाहिए।
उपायुक्त ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देशित किया कि विद्यालय में आवश्यक सभी सुविधाओं एवं संसाधनों की पूर्ति सुनिश्चित करें। नियमित रूप से विद्यालयों का निरीक्षण करते रहें, ताकि शैक्षणिक व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो सके।
उपायुक्त ने कक्षा 10 एवं 12 की छात्राओं के साथ संवाद किया। संवाद के दौरान उन्होंने छात्राओं से उनके करियर के संबंध में महत्वाकांक्षाओं एवं लक्ष्यों के बारे में जानकारी ली।
उन्होंने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वे अपनी रुचि एवं इच्छा के अनुसार लक्ष्य का चयन करें, क्योंकि पसंदीदा क्षेत्र में करियर बनाना अपेक्षाकृत आसान एवं सफल होता है।
उपायुक्त ने छात्राओं को यह भी बताया कि दसवीं एवं बारहवीं की परीक्षाएं जीवन में अत्यंत महत्वपूर्ण पड़ाव होती हैं, जिनके आधार पर आगे की करियर दिशा निर्धारित होती है।
डीसी ने कहा कि वर्तमान समय में पढ़ाई के तरीकों में तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं नई-नई शिक्षण पद्धतियों के कारण व्यापक परिवर्तन आया है। इससे अध्ययन और अधिक प्रभावी एवं सुलभ हुआ है।
हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जैसे प्रत्येक वस्तु के दो पहलू होते हैं, उसी प्रकार इन तकनीकों एवं नवाचारों के भी सकारात्मक एवं नकारात्मक दोनों पक्ष हैं। यदि इनका उपयोग सही ढंग से नहीं किया जाए तो इसके दुष्परिणाम भी सामने आ सकते हैं।
उपायुक्त ने छात्राओं को ChatGPT, Gemini, Perplexity AI सहित अन्य एआई टूल्स का उपयोग अध्ययन में सहायक साधन के रूप में करने और तथ्यों का सत्यापन करते हुए जिम्मेदारीपूर्वक सीखने की सलाह दी।
इस अवसर पर उपायुक्त ने सांकेतिक रूप से छात्राओं के बीच स्कूल बैग का वितरण किया। वितरण के क्रम में उन्होंने बैग की गुणवत्ता, मजबूती एवं टिकाऊपन (क्वालिटी, स्ट्रेंथ एवं ड्यूरेबिलिटी) की भी जांच की।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

