टीएमसी सांसद और पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान फिर चर्चा में, जानें पूरा मामला

मुंबई देश
Spread the love

मुंबई। टीएमसी सांसद और पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान को पिछले दिनों वड़ोदरा में सरकारी जमीन पर अब्‍धे कब्‍जे को लेकर चर्चा में आए थे। एक बार फिर वे चर्चा में हैं। इस बार वे अपने रिश्‍तेदारों को लेकर सुर्खियों में हैं।

दरअसल, मुंबई के बायकुला इलाके में एक मामूली सड़क विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इसमें टीएमसी सांसद और पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान के रिश्तेदारों को गिरफ्तार किया गया है।

घटना 18 अप्रैल की रात की बताई जा रही है। एक स्थानीय युवक अपनी कार से घर जा रहा था। इस दौरान सड़क पर गड्ढे में भरे पानी से छींटे उछलकर एक व्यक्ति पर पड़ गए।

इसी छोटी बात पर बहस शुरू हुई, जो जल्दी ही झगड़े में बदल गई। पीड़ित के अनुसार, उसने कार रोककर माफी भी मांगी। हालांकि, सामने वाले पक्ष ने गाली-गलौज शुरू कर दी।

आरोप है कि एक आरोपी ने कार का शीशा डंडे से तोड़ दिया। मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद जब पीड़ित अपने परिवार के साथ पुलिस में शिकायत करने जा रहा था, तब रास्ते में फिर से आरोपियों से सामना हो गया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने पीड़ित और उसके परिवार पर बांस के डंडों और बेसबॉल बैट से हमला किया।

इस हमले में एक व्यक्ति का हाथ फ्रैक्चर हो गया। अन्य परिजन भी गंभीर रूप से घायल हुए।

इस मामले में यूसुफ पठान के ससुर (खालिद खान), साले (उमरशाद खान) और एक अन्य रिश्तेदार को गिरफ्तार किया गया है। एक आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है।

पुलिस ने कई धाराओं में दर्ज किया गया है, जिसमें गंभीर चोट पहुंचाने और मारपीट शामिल है।

पुलिस ने घटना में इस्तेमाल हथियार (डंडे, बैट) भी जब्त किए हैं। CCTV फुटेज के आधार पर जांच जारी है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230