पिठोरिया। रांची जिले के पिठोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत रारहा पुल के समीप शनिवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब ग्रामीणों ने एक अज्ञात व्यक्ति का शव देखा। बताया जा रहा है कि मृतक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। वह क्षेत्र में इधर-उधर घूमता रहता था।
ग्रामीणों ने शव को देखते ही तत्काल पिठोरिया थाना को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए रांची स्थित रिम्स भेज दिया गया है। खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।
पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

