रांची। दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने पलामू के 106वें जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त के रूप में 18 अप्रैल को पदभार ग्रहण किया। वे भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2019 बैच के अधिकारी हैं। निवर्तमान उपायुक्त श्रीमती समीरा एस ने उन्हें प्रभार सौंपा। फूलों का गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया।
पदभार ग्रहण के उपरांत नव पदस्थापित उपायुक्त श्री शेखावत जिले के पदाधिकारी एवं मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने सभी से सहयोग की अपेक्षा जताई। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से पलामू का विकास होगा। विकास के कार्यों को आगे ले जाने की बातें कही।
श्री शेखावत ने कहा कि सरकार की योजनाओं को अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना ही लक्ष्य रहेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का लगातार भ्रमण कर आमजनों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं से रूबरू होना एवं उनका समाधान करना एक सूत्री कार्यक्रम रहेगा।
निवर्तमान उपायुक्त समीरा एस ने कहा कि पलामू में टीम भावना के साथ कार्य करने की कोशिश की। योजनाओं का लाभ आमजनों को सुलभता से मिले, इसके लिए हर संभव प्रयास किया। अब आगे इस कार्य को गति देने में नये डीसी की भूमिका रहेगी।
श्री समीरा एस ने सभी से जिले के चहुंमुखी विकास में वर्तमान उपायुक्त को भी सहयोग करने की उम्मीद जतायी। पदभार ग्रहण के पश्चात उपायुक्त को जिले के पदाधिकारियों ने गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।
मौके पर मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त जावेद हुसैन, अपर समाहर्ता कुंदन कुमार सहित जिले के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी सहित अन्य कर्मी उपस्थित रहे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLKस्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

