साइबर थाने में वसूली का ‘खेल’, 13 पुलिसकर्मी सस्पेंड, हैरान कर देगी ये खबर

अन्य राज्य देश
Spread the love

मेरठ। हैरान कर देने वाली खबर मेरठ से आई है, जहां साइबर थाने में ही वसूली का खेल चल रहा था।शिकायतों के बाद एसएसपी अविनाश पांडेय ने बड़ी कार्रवाई की है।

एक इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया गया, जबकि 13 अन्य पुलिसकर्मियों को साइबर थाने से हटाकर विभिन्न इकाइयों में स्थानांतरित किया गया।

साइबर थाने में तैनात पुलिसकर्मियों पर बड़ी कार्रवाई कर दी गई। एक इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर 13 पुलिसकर्मी साइबर थाने से हटाए गए हैं।

तीन अन्य पुलिसकर्मियों का भी हुआ स्थानांतरण किया गया है। काफी दिनों से साइबर थाने में वसूली का बड़ा खेल चलने की चर्चाएं आम हो रही थीं।

दो सप्ताह पहले थाना प्रभारी को हटाने के बाद भी थाने की कार्यप्रणाली में कोई सुधार नहीं हो पाया। यही कारण है कि एसएसपी ने बड़ी कार्रवाई कर दी।

इसके बाद एसएसपी ने खुद ही थाने पर तैनात पुलिसकर्मियों की गोपनीय तरीके से जांच कराई। इंस्पेक्टर देवेश कुमार को सस्पेंड कर दिया, जबकि हेडकांस्टेबल अरविंद कुमार और सिपाही गिर्राज सिंह को साइबर थाने से हटाकर सीओ कोतवाली पेशी में भेजा।

इसी तरह से हेडकांस्टेबल राकेश कपिल, धर्मेंद्र पंवार, सिपाही नूरे आलम, संजय अत्री, प्रवीण तेवतिया, अरविंद कुमार, अश्वनी कुमार, अजीत कुमार, महेश कुमार और अब्दुल को साइबर से हटाकर यूपी-112 की गाड़ियों पर लगा दिया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctW

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *