आनंद कुमार सोनी
लोहरदगा। शहर के रहमत नगर इलाके से झकझोर देने वाली तस्वीर सामने आई है। इसने इंसानियत और व्यवस्था दोनों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सड़क किनारे एक मां बेसुध अवस्था में पड़ी है, जबकि उसके चार छोटे-छोटे बच्चे भूख और प्यास से जूझते हुए किसी तरह अपना गुजारा कर रहे हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बच्चे सड़क पर पड़े खाने को पॉलीथिन में इकट्ठा कर खा रहे थे। एक मासूम अपने भाई-बहनों की प्यास बुझाने के लिए डब्बे और पॉलीथिन में पानी लाता नजर आया। मां सड़क किनारे बेसुध पड़ी रही। उसके शरीर पर मक्खियां भिनभिनाती रहीं।
स्थानीय लोगों के अनुसार, चारों बच्चे उसी महिला के हैं। महिला अपने बच्चों को छोड़ना नहीं चाहती, लेकिन जीवन की कठिन परिस्थितियों से टूट चुकी है। उसने कई बार अपने बच्चों के सामने ही मरने की बात कही है। अपील की है कि उसके बच्चों का किसी अच्छे स्कूल में कोई दाखिला करा दे।
बताया जाता है कि महिला का मायका जिले के भंडरा और ससुराल निंगनी कुंबा टोली में है। पति की मृत्यु के बाद ससुराल पक्ष द्वारा उसे घर से निकाल दिया गया। तब से वह अपने बच्चों के साथ लोहरदगा की गलियों में भीख मांगकर और कबाड़ चुनकर जीवन यापन कर रही है। महिला ने स्वयं स्वीकार किया कि पति के वियोग और लगातार संघर्ष के कारण वह शराब की लत का शिकार भी हो गई है।
इस संबंध में जिला बाल कल्याण समिति की सदस्य कुंती साहू ने बताया कि पूर्व में महिला और उसके बच्चों को कुछ समय के लिए संरक्षण में रखा गया था। परिजनों को समझा-बुझाकर उन्हें घर भेजा गया था। यह महिला कबाड़ आदि चुनने का कार्य करती है। नशा आदि भी करती है। यदि महिला दोबारा घर से बाहर रह रही है, तो उसकी खोजबीन कर उचित व्यवस्था करने का प्रयास किया जाएगा।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

