मौसम का दोहरा मिजाज, हीटवेव के साथ भारी बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली देश मौसम
Spread the love

नई दिल्‍ली। देशभर में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। मध्य, पूर्व और दक्षिण भारत में तेज गर्मी (हीटवेव) और उमस लोगों को परेशान करेगी। पूर्वोत्तर और पहाड़ी इलाकों में बारिश और तूफान का असर दिखेगा। यानी दोहरा मौसम देखने को मिलेगा।

हीटवेव और उमस का असर

मध्य भारत (मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़) में 20 अप्रैल तक हीटवेव चलने की संभावना है। ओडिशा, झारखंड में भी गर्मी का असर बढ़ेगा।

महाराष्ट्र, कर्नाटक, रायलसीमा में 16–18 अप्रैल के बीच लू चल सकती है। तटीय इलाकों (ओडिशा, बंगाल, तमिलनाडु, केरल) में गर्म और उमस भरा मौसम बना रहेगा।

भारी बारिश का अलर्ट

अरुणाचल प्रदेश में 18–20 अप्रैल के बीच भारी बारिश। असम और मेघालय में 19 अप्रैल तक भारी बारिश। इस दौरान तेज हवाएं (30–50 किमी/घंटा), बिजली और तूफान की आशंका है।

पहाड़ी और मैदानी क्षेत्र

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल, उत्तराखंड में 17–19 अप्रैल के बीच बारिश/बर्फबारी

तेज हवाएं (40–50 किमी/घंटा) और बिजली गिरने का खतरा है।

पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान में आज यानी 17 अप्रैल को हल्की बारिश और आंधी का खतरा है।

बिहार समेत पूर्वी भारत

बिहार में 18 अप्रैल को बारिश और गरज-चमक की संभावना।
झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा में तेज हवा (30–50 किमी/घंटा) के साथ बारिश।
गंगीय पश्चिम बंगाल में तेज आंधी (70 किमी/घंटा तक) का खतरा है।

मध्य और पश्चिम भारत

मध्य प्रदेश में 19–20 अप्रैल को हल्की बारिश। महाराष्ट्र (मध्य व मराठवाड़ा) में 18–21 अप्रैल के बीच बारिश और गरज-चमक

तापमान का हाल

मध्य भारत में 17–19 अप्रैल तक तापमान 2°C तक बढ़ेगा। फिर थोड़ी गिरावट हो सकता है। बाकी राज्यों में तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा।

खासतौर पर बिहार, झारखंड और पूर्वोत्तर राज्यों के लोगों को मौसम के बदलते हालात को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *