Jharkhand: हनुमान मंदिर की दीवार पर लिखे गए आपत्तिजनक शब्द, सड़क पर उतरे लोग, फिर…

अपराध झारखंड
Spread the love

चतरा। झारखंड के चतरा जिले से बड़ी खबर आई है, जहां वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र स्थित दंतार गांव में गुरुवार को माहौल उस वक्त तनावपूर्ण हो गया, जब असामाजिक तत्वों ने पंचमुखी हनुमान मंदिर की दीवार पर आपत्तिजनक शब्द लिख दिए।

मिली जानकारी के अनुसार इस घटना की खबर फैलते ही हिंदू समुदाय के लोगों में भारी आक्रोश फूट पड़ा।

विरोध स्वरूप ग्रामीणों ने दंतार गांव के तिरमुहानी चौक पर टायर जलाकर प्रदर्शन किया और पूरे क्षेत्र की दुकानें स्वतः स्फूर्त बंद हो गईं।

घटना के बाद सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मंदिर परिसर के पास जमा हो गए। आक्रोशित लोग इस शर्मनाक कृत्य में शामिल दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि जब तक पुलिस आरोपियों को पकड़कर जेल नहीं भेजती, उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दंतार बाजार पूरी तरह से बंद रहा और लोगों ने सड़क जाम कर अपना विरोध दर्ज कराया।

हंगामे की सूचना मिलते ही वशिष्ठ नगर थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे।

उन्होंने उग्र ग्रामीणों को शांत कराने की कोशिश की और भरोसा दिलाया कि धार्मिक भावनाएं भड़काने वाले किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctW

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *