Jharkhand: धनबाद में कोयला कारोबारी को मारी गोली, मचा हड़कंप

अपराध झारखंड
Spread the love

धनबाद। झारखंड में अपराध का ग्राफ बढ़ गया है। अपराधी बेखौफ हैं। इनके निशाने पर कोयला कारोबारी हैं। ताज़ा मामला धनबाद जिले का है, जहां तेतुलमारी थाना क्षेत्र के काको स्थित आठ लेन मार्ग पर बुधवार शाम अपराधियों ने कोयला कारोबारी मनीष सिंह पर जानलेवा हमला कर दिया।

फायरिंग में मनीष सिंह गोली लगने से घायल हो गए, जबकि उनके साथ मौजूद चंदन पासी को रॉड से हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार निचितपुर कॉलोनी निवासी मनीष सिंह अपनी एसयूवी जेएच 01डीआर 0665 से अपने साथी मालकेरा पासीटांड़ निवासी चंदन पासी के साथ काको स्थित एटलेन मार्ग के एक होटल में कतरास के एक कारोबारी से पैसों के लेन-देन के सिलसिले में पहुंचे थे।

इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। बताया जाता है कि होटल से बाहर निकलते ही अपराधियों ने मनीष सिंह पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

बताया जाता है कि कतरास के कुछ लोगों ने मनीष सिंह की कार पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं। इस दौरान सात राउंड से अधिक फायरिंग होने की बात सामने आ रही है।

हमले में मनीष सिंह की बाएं जांघ में गोली लगी। वहीं, चंदन पासी को रॉड से हमला कर घायल कर दिया गया। घायल होने के बावजूद मनीष सिंह साहस दिखाते हुए खुद ही कार चलाकर घटनास्थल से निकल गए।

वे तेज रफ्तार में गाड़ी भगाते हुए बरवाअड्डा तक पहुंचे और रास्ते में अपने परिचितों को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद उनके जानने वाले लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें तत्काल इलाज के लिए पहले असर्फी अस्पताल ले जाया गया।

प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए दुर्गापुर रेफर कर दिया गया। वहीं चंदन पासी को इलाज के लिए निचितपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रॉड से हुए हमले में उसके पैर की हड्डी टूट गई है।

घटना के बाद बरवाअड्डा पुलिस ने जीटी रोड स्थित किसान चौक के पास उस कार को बरामद किया, जिस पर फायरिंग की गई थी। कार के आगे के शीशे में दो गोलियों के निशान और पीछे के दाहिने गेट के शीशे में तीन गोलियों के निशान मिले हैं।

कार के अंदर सीट पर खून फैला हुआ था, जिससे घटना की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। मामले की सूचना मिलते ही तेतुलमारी और बरवाअड्डा पुलिस सक्रिय हो गई है।

पुलिस टीम जीटी रोड, किसान चौक, संत निरंकारी चौक, कसियाटांड़, बड़ापिछरी रोड और राजगंज से बरवाअड्डा आने वाले मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों का फुटेज खंगाल रही है, जिससे अपराधियों की पहचान की जा सके।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctW

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *