ईरान युद्ध में सीज़फायर के बीच भारतीयों के लिए आई अच्‍छी खबर

दुनिया
Spread the love

ईरान। अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध में दो हफ्ते के लिए सीज़फायर का एलान हुआ है। सीज़फायर की घोषणा के साथ ही भारतीयों के लिए अच्‍छी खबर आई है।

दुनिया भर में कच्चे तेल की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई है। हाल के दिनों में कीमतें 110–150 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई थीं। अब अचानक 100 डॉलर से नीचे आ गई हैं।

कच्चा तेल का दाम करीब 15% तक गिरा है। कुछ समय के लिए तो कीमत 90 डॉलर के करीब भी पहुंच गई।

इस भारी गिरावट के पीछे सबसे बड़ा कारण अमेरिका–ईरान युद्ध में अस्थायी युद्धविराम है। अमेरिका और ईरान के बीच 2 हफ्ते का सीज़फायर हुआ।

सीज़फायर से बाजार में डर कम हुआ। निवेशकों को लगा कि तेल की सप्लाई फिर सामान्य हो सकती है

सीज़फायर से होर्मुज़ जलडमरूमध्य खुलने की उम्मीद है। यह रास्ता दुनिया के लगभग 20% तेल सप्लाई का मुख्य मार्ग है।

पहले यह बंद था, जिससे कीमतें तेजी से बढ़ी थीं। अब इसके खुलने की उम्मीद से कीमतें गिर गईं।

पहले युद्ध के कारण तेल की भारी कमी का खतरा था। अब हालात सुधरने की उम्मीद से बाजार शांत हुआ।

ईरान युद्ध के कारण सप्लाई बाधित होने से कच्‍चे तेल की कीमत बढ़ गई थी। कई जगह तेल 150 डॉलर तक पहुंच गया था।

कच्चा तेल की कीमत बढ़ने से आशंका जताई जा रही थी कि भारत में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ेंगे। इसके सस्ता होने से पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने की आशंका नहीं है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230