रांची। बड़ी खबर आई है, राजधानी रांची के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स की अधिग्रहित जमीन को फर्जी कागजातों के आधार पर खरीद बिक्री करने वाले चार आरोपियों को मंगलवार को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो रांची थाना कांड संख्या 1/2026 दिनांक- 5/1/2026, भादवि धारा भारतीय न्याय संहिता की धारा-318/336/338/340/61/49 तथा भ्र०नि० अधि०-1988 की धारा-13(2) सहपठित धारा-13 (1) (d) एवं 12 तथा संशोधित भ्र.नि.अधि.-2018 की धारा-13 (2) R/W 13 (1) (a) एवं 12 में कांड के चार अप्राथमिक अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
जानें किसकी हुई गिरफ्तारी
राजकिशोर बड़ाईक, पिता- स्व. रामदेव बड़ाईक उर्फ सामदेव बड़ाईक, सदर, रांची। कार्तिक बड़ाईक, पिता- स्व. रामदेव बड़ाईक उर्फ सामदेव बड़ाईक, थाना सदर, जिला रांची। राजेश कुमार झा, पिता राम शंकर झा, थाना-सदर, जिला- रांची। चैतन कुमार, पिता- स्व. सीधू राम गंझू, थाना-तोरपा, जिला- खूंटी।
फर्जी वंशवाली बना बेची जमीन
एंटी करप्शन ब्यूरो के द्वारा जारी किए गए प्रेस रिलीज के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों के द्वारा गलत वंशावली बनाकर व्यक्तिगत फायदे के लिये रिम्स रांची की अधिग्रहित भूमि को धोखाधड़ी कर खरीद-बिकी की गई है।
उक्त आरोपों में इनके विरूद्ध साक्ष्य पाते हुए उपरोक्त अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है, अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इससे जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


