नई दिल्ली। प्रयागराज महाकुंभ से चर्चा में आए ”आईआईटी बाबा” एक बार फिर से सुर्खियों में आए हैं। इस बार उनके चर्चा में आने की वजह उनकी शादी है। ”आईआईटी बाबा” ने गुपचुप तरीके से 15 फरवरी को शादी की।
सोमवार को अभय अपनी पत्नी प्रीतिका के साथ झज्जर तहसील पहुंचे। यहां उन्होंने बैंक संबंधी केवाईसी कार्य निपटाया और अपने अधिवक्ता पिता के चैंबर में कुछ समय बिताया।
जानें कहां रचाई शादी
सूत्रों के अनुसार, अभय सिंह ने 15 फरवरी 2026 को हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में पारंपरिक रीति-रिवाजों से शादी की, जिसके बाद 19 फरवरी को उन्होंने कोर्ट मैरिज भी की।
उनकी पत्नी प्रीतिका मूल रूप से बेंगलुरु की रहने वाली हैं। अभय ने बताया कि उनकी पत्नी और वे, दोनों एक ही आध्यात्मिक और सामाजिक विजन पर काम कर रहे हैं। फिलहाल यह जोड़ा हिमाचल प्रदेश में निवास कर रहा है।
मीडिया से बातचीत के दौरान अभय सिंह ने अपने भविष्य के बड़े प्रोजेक्ट का खुलासा किया। वे ‘श्रीयूनिवर्सिटी’ की स्थापना पर काम कर रहे हैं। इस विश्वविद्यालय में सांसारिक आधुनिक शिक्षा और प्राचीन आध्यात्मिक साधनाओं का संगम होगा।
अभय का मानना है कि केवल किताबी ज्ञान पर्याप्त नहीं है, छात्रों को आत्मिक शांति और साधना का ज्ञान भी मिलना चाहिए। माता-पिता से मिलने के सवाल पर उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि वे उनसे जरूर मिलेंगे।
उन्होंने यह भी जोड़ा कि कई बार “बड़े परिवार (समाज) के कल्याण के लिए छोटे परिवार की मोह-माया को छोड़ना पड़ता है।” तहसील परिसर में उनके साथ सेल्फी लेने वालों का तांता लगा रहा, जहां उन्होंने लोगों से पुरानी यादें भी साझा कीं।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इससे जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


