सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं, आर्थिक समृद्धि बढ़ाएं : एजाज अहमद

झारखंड
Spread the love

  • 40 महिला लाभुकों के बीच परिसम्पतियां वितरित

रांची। कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग (मत्स्य प्रभाग) ने सोमवार को महिला मत्स्य कृषक सशक्तिकरण विषयक कार्यशाला-सह-संगोष्ठी का आयोजन धुर्वा के शालीमार स्थित मत्स्य किसान प्रशिक्षण केन्द्र में किया गया।

इसमें वित्तीय वर्ष 2025-26 में राज्य के महिला कृषकों के बीच विभिन्न विभागीय योजनाओं के अंतर्गत 40 महिला लाभुकों के बीच 105.24 लाख रूपए की परिसम्पतियों का वितरण विभाग के संयुक्त सचिव एजाज अहमद ने किया।

मत्स्य निदेशालय की ओर से वित्तीय वर्ष 2025-26 में विभिन्न योजना अंतर्गत 3356 महिला लाभुकों को लाभ दिया गया। कार्यशाला में संयुक्त सचिव ने मत्स्य पालन के क्षेत्र में मात्स्यिकी की भूमिका एवं उनके द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी ली। महिलाओं को मिलने वाली योजनाओं के बारे में विस्तृत चर्चा की।

कार्यक्रम में विभिन्न जिलों के महिला लाभुकों के बीच 105.24 लाख रुपए की परिसम्पत्तियों का वितरण किया गया। परिसम्पत्तियों में चार पहिया पिकअप वैन, तिपहिया वाहन आईस बाक्स के साथ, गिल नेट, लाईफ जैकेट, समेकित मछली पालन, अन्तर्गत बत्तख एवं फीड का वितरण, ग्रो आउट, बायोफ्लॉक तालाब एवं अन्य शामिल हैं।

इस अवसर पर मत्स्य निदेशालय के निदेशक अमरेन्द्र कुमार ने मात्स्यिकी के क्षेत्र में महिलाओं द्वारा किए जा रहे कार्य और राज्य की आर्थिक उन्नति में उनके योगदान को रेखांकित किया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना में अभी तक 1538 महिला लाभुकों को 60 प्रतिशत अनुदान पर विभिन्न योजनाओं के तहत लाभ दिया गया है।

इस अवसर पर विभाग के उप सचिव राजीव रंजन तिवारी,  मनोज कुमार ठाकुर, (उप मत्स्य निदेशक), संजय कुमार गुप्ता (उप मत्स्य निदेशक), रविरंजन कुमार (उप मत्स्य निदेशक), सभी जिला मत्स्य पदाधिकारी, सहायक मत्स्य निदेशक (सभी), मुख्य अनुदेशक, मत्स्य किसान प्रशिक्षण केन्द्र, रांची एवं मत्स्य अनुसंधान केन्द्र, रांची सहित कर्मचारी और विभिन्न जिलों से आये महिला लाभुकों एवं मत्स्य कृषकों ने भाग लिया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *