- अज्ञात तस्करों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
आनंद कुमार सोनी
लोहरदगा। पशु तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सेन्हा थाना पुलिस ने अहले सुबह छापेमारी कर 28 मवेशियों को बरामद किया। मामले में अज्ञात तस्करों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार सेन्हा थाना क्षेत्र के एकागुड़ी पथ पर गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने अभियान चलाया। सूचना मिली थी कि कुछ लोग मवेशियों को क्रूरता के साथ हांकते हुए लोहरदगा की ओर ले जा रहे हैं। इसके बाद थाना प्रभारी नीरज झा के नेतृत्व में टीम गठित कर मौके पर छापेमारी की गई।
पुलिस की गाड़ी देखते ही मवेशियों को ले जा रहे दो व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने उनका पीछा भी किया, लेकिन वे पकड़ में नहीं आ सके।
इसके बाद पुलिस ने सभी 28 मवेशियों को कब्जे में लेकर सेन्हा थाना लाया। यहां पशुओं को सुरक्षित रखा गया। मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए उनके लिए चारा और पानी की व्यवस्था भी की गई।
थाना प्रभारी नीरज झा ने बताया कि बरामद सभी मवेशियों की चिकित्सीय जांच कराई गई है। साथ ही, पशु क्रूरता अधिनियम के तहत अज्ञात तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


