संजय यादव
देवघर। जिले के लगभग 200 शिक्षकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सारठ विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह से मुलाकात की। उन्हें ज्ञापन सौंपा। शिक्षकों ने मुख्य रूप से एमएसीपी योजना का लाभ देने की मांग उठाई।
शिक्षकों ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा यह योजना वर्षों पूर्व लागू की जा चुकी है। इसके तहत कर्मचारियों को 10, 20 एवं 30 वर्षों की सेवा पर वित्तीय उन्नयन प्रदान किया जाता है। हालांकि, झारखंड के शिक्षक अब तक इस महत्वपूर्ण लाभ से वंचित हैं।
मौके पर शिक्षकों ने यह भी अवगत कराया कि पड़ोसी राज्य बिहार में शिक्षकों को “एमएसीपी” का लाभ मिल रहा है। इससे झारखंड के शिक्षकों में असंतोष की भावना बढ़ रही है। उन्होंने विधायक से आग्रह किया कि वे इस महत्वपूर्ण मुद्दे को सरकार के समक्ष मजबूती से उठाएं और यथाशीघ्र समाधान सुनिश्चित कराएं।
विधायक ने शिक्षकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। आश्वस्त किया कि वे शिक्षकों के हितों के प्रति सदैव प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहस कि शिक्षकों की मांगों को सरकार तक प्राथमिकता के साथ पहुंचाया जाएगा। इसके समाधान के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।
इस दौरान वीरेंद्र राय, महेंद्र किशोर प्रसाद सिंह, बसंत ठाकुर, सुनील कुमार झा, मनोज कुमार झा, हृदय नारायण राय, मोहसिन आलम, शिव शंकर झा, विमल कुमार सिंह, विष्णुदेव मरांडी, ललित कुमार, परेश चंद्र राय, मोहन चंद्र दास, विमल पांडे आशीष दुबे दिवाकर राय आदित्य चंद्रशेखर सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


