AAP ने राज्यसभा सांसद राघव चड्डा के पर कतरे, जानें पूरा मामला

नई दिल्ली देश
Spread the love

नई दिल्‍ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने राज्यसभा में बड़ा संगठनात्मक बदलाव किया है। पार्टी ने राघव चड्डा के पर कतर दिए हैं।

AAP ने राज्यसभा सचिवालय को आधिकारिक पत्र भेजकर यह बदलाव किया। पत्र में कहा गया कि राघव चड्ढा को अब राज्‍यसभा में डिप्टी लीडर पद से हटाया जाए।

राघव चड्डा को पार्टी कोटे से बोलने का समय भी नहीं दिया जाए। साथ ही, अशोक मित्तल को नया डिप्टी लीडर बनाने की सिफारिश की गई है।

आधिकारिक तौर पर कारण स्पष्ट नहीं बताया गया है। हालांकि, रिपोर्ट्स में संकेत हैं कि पार्टी के अंदर रणनीतिक बदलाव किया गया है।

श्री चड्ढा की हालिया राजनीतिक गतिविधियों और “चुप्पी” को लेकर चर्चाएं हैं। इससे पहले उन्हें स्टार प्रचारकों की सूची से भी हटाया गया था।

अशोक मित्तल पंजाब से AAP के राज्यसभा सांसद हैं। वे Lovely Professional University के संस्थापक हैं। वे 2022 में पहली बार राज्यसभा पहुंचे थे।

यह कदम AAP के संसदीय नेतृत्व में बड़ा बदलाव माना जा रहा है। पार्टी अब संसद में नई रणनीति और चेहरों के साथ आगे बढ़ना चाहती है।

राघव चड्ढा पार्टी के प्रमुख युवा चेहरे माने जाते थे। उनकी भूमिका अब सीमित होती दिख रही है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *