Jharkhand : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पोस्टर का अपमान, सियासत गरम

अपराध झारखंड
Spread the love

सीएम का अपमान करने की साजिश

धनबाद। हैरान कर देने वाली खबर झारखंड के धनबाद जिले से सामने आई है, जहां मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पोस्टर के साथ अपमान हुआ है।इस घटना को लेकर राजनीति गरमा गई है और पुलिस जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार धनबाद जिले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की तस्वीर वाला एक बड़ा पोस्टर सड़क के बीच में चिपका दिया गया।

सड़क काफी व्यस्त थी, इसलिए दिन भर गाड़ियां उस पोस्टर के ऊपर से गुजरती रहीं। इस घटना की जानकारी मिलते ही झामुमो के नेताओं ने नाराजगी जताई। उनका कहना है कि यह मुख्यमंत्री का अपमान करने की साजिश हो सकती है।

पुलिस ने शुरू कर दी जांच

धनबाद पुलिस के अधिकारी मनोज पांडे के मुताबिक, मंगलवार को रणधीर वर्मा चौक के पास यह पोस्टर लगाया गया था। इसके बाद लगातार वाहन उस पर चलते रहे।

झामुमो के स्थानीय नेता मंटू कुमार चौहान ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि यह काम जानबूझकर मुख्यमंत्री की छवि खराब करने के लिए किया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

आसपास के दुकानदारों ने बताया कि एक अधेड़ उम्र का मानसिक रूप से अस्थिर व्यक्ति पोस्टर लगाते हुए देखा गया था। पुलिस अब उस व्यक्ति की तलाश कर रही है। मंटू कुमार चौहान ने कहा कि उन्हें इस घटना की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए मिली और पोस्टर लगाने का तरीका देखकर यह सामान्य घटना नहीं लगती।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इससे जुड़ें
स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *