अबू धाबी में छत से गिरने से गंभीर रूप से घायल हुआ प्रवासी मजदूर

झारखंड
Spread the love

  • परिजनों ने मदद की लगाई गुहार

गिरिडीह। रोजगार के लिए गिरिडीह जिले के डुमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबाडीह गांव निवासी तिलक महतो के 26 वर्षीय पुत्र राकेश महतो अगस्त, 2025 को काम करने अबू धाबी गए थे। वहां KEC कंपनी में काम कर रहे थे, जहां बीते 23 फरवरी, 2026 को छत से गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

KEC कंपनी वाले सही से जानकारी नहीं दे रहे हैं। इसकी वजह से परिवार के लोगों को शक है कि कोई अप्रिय घटना हुई है। उन्हें सही जानकारी जानबूझकर नहीं दी जा रही है। परिवार वालों को अनहोनी की आशंका सता रही है। इससे उनका रो रोकर बुरा हाल है।

पत्नी रीना देवी अपनी सात माह की बेटी रिया कुमारी के भविष्य को लेकर परेशान है। राकेश महतो की मां केसिया देवी का कहना है कि अगर मेरे बेटे को कुछ हो गया तो बहू और बच्ची का भविष्य क्या होगा। परिवार के सामने अब दो जून की रोटी का इंतजाम करना भी मुश्किल हो गया है। बूढ़े माता-पिता अपने बेटे याद करके रो रहे हैं।

अभिभावक एकता मंच के अध्यक्ष रामेश्वर महतो के माध्यम से सूचना मिलते ही प्रवासी हित में काम करने वाले सिकन्दर अली उनके घर पहुंचे। परिवार वालों को मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र का मुख्य मुद्दा पलायन और प्रवासी मजदूरों की समस्या का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *