रामनवमी से पहले 1100 किलो बरामद जावा महुआ मौके पर किया नष्ट

झारखंड अपराध
Spread the love

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने को लेकर गढ़वा पुलिस अलर्ट मोड में नजर आ रही है। इसी कड़ी में रविवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अवैध देशी महुआ शराब के विरुद्ध व्यापक और सघन छापामारी अभियान चलाया गया।

पुलिस द्वारा रमना थाना, हरिहरपुर ओपी, बरडीहा थाना, डंडई थाना एवं बिशुनपुरा थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर एक साथ कार्रवाई करते हुए अवैध शराब निर्माण पर कड़ा प्रहार किया गया। इस अभियान के दौरान 1100 किलोग्राम जावा महुआ बरामद किया गया, जिसे मौके पर ही विनष्ट कर दिया गया।

बरामद जावा महुआ में रमना थाना क्षेत्र से 100 किलोग्राम, हरिहरपुर ओपी से 100 किलोग्राम, बरडीहा थाना क्षेत्र से सर्वाधिक 600 किलोग्राम, डंडई थाना से 200 किलोग्राम तथा बिशुनपुरा थाना से 100 किलोग्राम शामिल है। इसके अलावा शराब निर्माण में प्रयुक्त सभी उपकरणों को भी पुलिस टीम द्वारा मौके पर ही नष्ट कर दिया गया, ताकि दोबारा अवैध उत्पादन नहीं हो सके।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जा रही है और जरूरत पड़ने पर गश्ती भी बढ़ाई गई है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK