बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में पारंपरिक उल्लास के साथ सरहुल मनाया गया

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

रांची। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में सरहुल पर्व पूरी श्रद्धा, उत्साह एवं सांस्कृतिक गरिमा के साथ मनाया गया। प्रकृति पूजा के इस महत्वपूर्ण पर्व में विश्वविद्यालय के विभिन्न महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम का आयोजन छात्र कल्याण निदेशालय द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ एससी दुबे ने कहा कि सरहुल प्रकृति का पर्व है, जो हमें जल, जंगल और जमीन के संरक्षण का संदेश देता है। यह पृथ्वी पर सभी जीवों के अस्तित्व के लिए अत्यंत आवश्यक है।

कृषि संकाय के अधिष्ठाता डॉ डीके शाही, कुलसचिव डॉ एस चट्टोपाध्याय एवं पशु चिकित्सा संकाय के अधिष्ठाता डॉ एमके गुप्ता भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

परंपरागत रीति-रिवाजों के अनुसार पाहन द्वारा सरहुल पूजा संपन्न कराई गई। लोगों के बीच प्रसाद वितरित किया गया।

इस अवसर पर आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक आदिवासी नृत्य प्रस्तुत कर झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित किया।

विश्वविद्यालय परिसर में एक भव्य शोभा यात्रा भी निकाली गई, जिसमें छात्रों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन सचिव डॉ आरपी माझी ने धन्यवाद किया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *