रेलवे के रनिंग कर्मचारियों के माइलेज दर में वृद्धि की मंजूरी

झारखंड
Spread the love

  • एक जनवरी 2024 से मिलेगा एरियर, कर्मियों में खुशी

धनबाद। रेलकर्मियों सहित सभी केन्द्रीय कर्मचारियों के लिए मंहगाई भत्ते की दर 50 प्रतिशत हो जाने पर अन्य सभी भत्तों में 25 प्रतिशत की वृद्धि करने की अनुशंसा सातवें वेतन आयोग ने की थी। एक जनवरी 2024 से मंहगाई भत्ता 50 प्रतिशत हो जाने पर सभी प्रकार के भत्तों में 25 प्रतिशत की वृद्धि हो गई थी। हालांकि, रेलवे के प्रमुख और फ्रंटलाइन कर्मचारी लोको पायलट और ट्रेन मैनेजर को मिलने वाले रनिंग भत्ते में रेल मंत्रालय ने इसे लागू नहीं किया।

इसे बढ़ाने के लिए रेलवे बोर्ड की टालमटोल नीति के विरुद्ध रेलवे के सबसे बड़े श्रमिक संगठन ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन ने विभिन्न उच्च स्तरीय बैठकों में जोरदार तर्कसंगत मांग उठाई। राष्ट्रीय स्तर पर अपने जोनल यूनियनों के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन भी किया। रेल प्रशासन ने वित्तीय बोझ बढ़ने का हवाला देते हुए मामले को वित्त मंत्रालय पर टाल दिया।

एआईआरएफ के महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा ने वित्त मंत्रालय को भी पत्र लिखा और राष्ट्रीय काउंसिल की संयुक्त परामर्शदात्री संस्था की बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा करते हुए दबाव बनाया। इसके फलस्वरूप वित्त मंत्रालय ने 19 अगस्त, 2025 को रेल मंत्रालय को रनिंग भत्ते में वृद्धि करने के लिए अपनी सहमति दे दी। इसके बावजूद भी रेल मंत्रालय ने इसे रोक रखा था।

एआईआरएफ के जोनल सेक्रेटरी ओपी शर्मा, मीडिया प्रभारी एनके खवास ने बताया कि इस मांग पर रेलवे बोर्ड से 16-17 फरवरी, 2026 में हुई विभागीय समिति की बैठक में शिव गोपाल मिश्रा ने मद संख्या ए-13 के तहत चर्चा करते हुए रेलवे बोर्ड की टालमटोल नीति पर नाराजगी जताई। रनिंग भत्ते की दर में तत्काल वृद्धि करने के साथ ही एक जनवरी, 2024 से इसके एरियर के भुगतान की जोरदार मांग रखी। इस पर रेलवे बोर्ड ने अविलंब आदेश जारी करने पर सहमति जताई है।

ईसीआरकेयू के अपर महामंत्री सह एआईआरएफ वर्किंग कमेटी मेंबर मो ज़्याऊद्दीन ने कहा है कि इस मामले में मिली सफलता का श्रेय सभी रनिंग कर्मचारियों द्वारा लगातार आंदोलन और एआईआरएफ के दमदार नेतृत्व को जाता है। इस उपलब्धि के लिए ईसीआरकेयू बरकाकाना रनिंग काउंसिल के आरके कुमार, अमर यादव, आरके चौबे, धनबाद से आरके सिंह, सुबोध कुमार सिंह, इस्लाम अंसारी, वीके चौधरी, केके भास्कर, विवेक सक्सेना, सुधांशु कुमार, सुंदर्शन कुमार, संजय सिंह, खलारी रनिंग काउंसिल के सचिव रामप्रवेश कुमार, सीपी दूबे सहित कई लोको पायलट और ट्रेन मैनेजर्स ने खुशी जताई है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *