कांके क्षेत्र में ईदु-उल फितर की तैयारी अंतिम चरण में, नमाज की समय सारणी यहां देखें

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

अफरोज आलम

कांके। कांके क्षेत्र के तमाम रोजेदारों ने शुक्रवार को अलविदा जुमा की नमाज पढ़ी। अलविदा जुमे की नमाज पढ़ते ही रोजेदार ईद की तैयारी करने में जुट गए। ईद-उल-फितर को लेकर तैयारियां तेज हो गई है। रांची शहर क्षेत्र, कांके और पिठोरिया चैक स्थित प्रतिष्ठानों में देर रात तक ईद की खरिदारी करते देखे गए।

साथ ही, क्षेत्र के ईदगाहों और मस्जिदों में रंग रोगन कर आकर्षक विद्युत सज्जा की गई है। रमजान का एक माह पूरा होने के बाद ईद मनाई जायेगी। जिला प्रशासन द्वारा रांची शहर में नई ट्रैफिक व्यवस्था और रुट डायवर्जन लागू किया गया है।

मुख्य मस्जिदों और ईदगाह के पास भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित है। छोटे वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग बनाए गए हैं। रांची हरमू बाईपास रोड (किशोरगंज-रातू रोड) सुबह 6 बजे से अपर बाजार की ओर जाएंगे। डोरंडा से आने वाले वाहन सुजाता चैक से क्लब रोड के रास्ते जाएंगे।

वहीं, ईद की नमाज को लेकर समय सारणी जारी कर दी गई है। कांके आसपास के ईदगाह और मस्जिदों में ईदुल फित्र की नमाज के लिए समय सारणी भी तय हो गई है।

ये है समय सारणी

कांके ईदगाह सुबह 9.30 बजे
पिठोरिया ईदगाह सुबह 9.00 बजे
कोकदोरो ईदगाह सुबह 8.30 बजे

हुसीर ईदगाह सुबह 8.30 बजे
होचर ईदगाह सुबह 8.30 बजे
सतकनादू ईदगाह सुबह 8.30 बजे

कोल्हेया कनादू सुबह 8.00 बजे
चुट्टू ईदगाह सुबह 8.30 बजे
बोड़ेया जामा मस्जिद सुबह 9.00 बजे

ओयना मस्जिद सुबह 8.30 बजे
उपरकोनकी जामा मस्जिद सुबह 8.300 बजे
सुकुरहुट्टू बड़ी मस्जिद सुबह 9.30 बजे
सुकुरहुट्टू मस्जिद मिनार सुबह 9.15 बजे

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *