राम नाम की गूंज से गुंजायमान हुआ लोहरदगा

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

  • भव्य शोभायात्रा और भक्ति जागरण का हुआ आयोजन
  • जय श्रीराम समिति के आयोजन में उमड़ेहजारों श्रद्धालु

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। जय श्रीराम समिति के तत्वावधान में विक्रम संवत 2083 के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा और भक्ति जागरण का आयोजन गुरुवार को किया गया। इस अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित ललित नारायण स्टेडियम भव्य शोभायात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और “जय श्रीराम” राम लखन जानकी जय बोलो हनुमान की के गगनभेदी नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।

शोभायात्रा बरवाटोली चौक, मिशन चौक, मेन रोड अपर बाजार, थाना टोली, अमला टोली, पावरगंज साइडिंग, बाबा मठ और न्यू रोड होते हुए पुनः स्टेडियम पहुंचकर संपन्न हुई। रास्ते भर जगह-जगह श्रद्धालुओं के लिए पानी और शरबत की व्यवस्था की गई थी। शोभायात्रा के समापन पर श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।

शोभायात्रा के बाद आयोजित भक्ति जागरण में कलाकारों ने राम भजन, चैता और छठ गीतों की ऐसी सुरमयी प्रस्तुति दी कि श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूम उठे। पूरा स्टेडियम भक्ति रस में डूबा नजर आया और वातावरण भी पूरी तरह भक्तिमय हो गया।

कार्यक्रम में पूर्व सांसद सुदर्शन भगत, पूर्व विधायक व मुख्य संरक्षक रमेश उरांव, नगर पालिका अध्यक्ष अनिल उरांव, रांची से आए भैरव सिंह, पालकोट से आए ऋषि नाथ शाहदेव और संजय वर्मा सहित कई लोग उपस्थित रहे।

समिति द्वारा विभिन्न गांवों से आए समर्पित कार्यकर्ता और ग्रामीणों को तलवार, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने समिति के सामाजिक और धार्मिक कार्यों की सराहना करते हुए लोगों को एकजुट रहने का संदेश दिया।

कार्यक्रम का मंच संचालन मनोरमा कुमारी करूवा ने किया। समापन पर मुख्य प्रभारी लक्ष्मी नारायण भगत ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।

इस आयोजन में सुषमा सिंह, अजय सोनी, अनूप गुप्ता, ओम महतो, परमेश्वर साहू, चंदन साहू, कन्हैया करवा, बजरंग करवा, चंदन अग्रवाल, कौशल मित्तल, विक्की कसेरा, संदीप पोद्दार, इंदिरा प्रधान, दीपक साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि और हजारों की संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *