सत्तारुढ़ दल के मुख्य सचेतक मथुरा प्रसाद महतो ने पत्रकारों को किया सम्मानित                             

झारखंड
Spread the love

पिठोरिया। कांके प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्रामीण एवं सामाजिक विकास के विषयों पर अपनी लेखनी से उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने वाले पत्रकारों को सोमवार को सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह का आयोजन रिंग रोड सुकुरहुट्टू ट्रांसपोर्ट नगर के समीप आदर्श स्वयं सहायता ग्रामीण विकास समूह ट्रस्ट की ओर से किया गया।

मुख्य अतिथि सत्तारुढ़ दल के मुख्य सचेतक सह टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने कांके पिठौरिया पत्रकार संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष राम मनोहर मिश्र, सुजीत केशरी, गुलाम रब्बानी, आकाश तिवारी, रवीन्द्र कुमार साहू, विजय गोप, तौकीर अहमद, हुसैन मंसूरी सहित अन्य सक्रिय पत्रकारों को उनके योगदान के लिए प्रमाण पत्र आदि देकर सम्मानित किया।

श्री महतो ने कहा कि विभिन्न चुनौतियों के बीच पत्रकार विकास सहित समाज में व्याप्त विभिन्न ज्वलंत मुद्दों को उजागर कर सरकार का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हैं। पत्रकारों के इस चुनौतीपूर्ण कार्य की सराहना और सम्मान किया जाना चाहिए।

इस अवसर पर आदर्श स्वयं सहायता ग्रामीण विकास समूह ट्रस्ट के अध्यक्ष अनुप कुमार महतो, सचिव संजय कुमार महतो, कोषाध्यक्ष उमेश कुमार सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *