कोलकाता में पीएम मोदी ने महिलाओं को दी ये गारंटी

अन्य राज्य देश
Spread the love

कोलकाता। शनिवार को कोलकाता पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को इस बात की गारंटी दी है कि भाजपा के शासन काल में उन्हें सुरक्षित वातावरण मिलेगा।

गुंडाराज का खात्मा होगा। यह मोदी की गारंटी है। प्रधानमंत्री पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में आयोजित रैली को संबोधित करते हुए शनिवार को यह गारंटी दी।

भाजपा के परिवर्तन यात्रा के समापन समारोह को ब्रिगेड परेड ग्राउंड से संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल की ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला जारी रखा।

उन्होंने आरोप लगाया कि बंगाल में वोट बैंक की राजनीति के कारण घुसपैठ को बढ़ावा दिया जा रहा है। इससे जनसंख्या का संतुलन बदल रहा है।

पीएम ने कहा कि यदि बंगाल में भाजपा की सरकार बनती है, तो महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जायेगी।

प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार अपराधियों और घुसपैठियों को संरक्षण दे रही है। मोदी ने कहा कि इसकी वजह से कई जगहों पर आम लोगों में भय का माहौल है।

उन्होंने कहा कि आज राज्य में कई परिवार असुरक्षा महसूस कर रहे हैं। कुछ लोगों को अपना घर छोड़ने तक की नौबत आ रही है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज बंगाल की रोटी, बेटी और माटी संकट में है। घुसपैठियों द्वारा जमीन पर कब्जा करने की घटनाएं सामने आ रही हैं। जनसंख्या संरचना में बदलाव हो रहा है।

पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि इस तरह से बंगाली हिंदुओं को अल्पसंख्यक बनाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह सब वोट बैंक की राजनीति के कारण हो रहा है।

प्रधानमंत्री के अनुसार, इसी वजह से राज्य सरकार पहचान और जांच से जुड़ी प्रक्रियाओं का विरोध कर रही है।

भाजपा बंगाल में कानून-व्यवस्था मजबूत करने, महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और राज्य के विकास के लिए काम करने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इससे जुड़ें
स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *