अफरोज आलम
कांके। सरहुल पर्व को लेकर कांके सरना समिति के अध्यक्ष रंजीत टोप्पो की अध्यक्षता में सरना मैदान में बैठक हुई। अध्यक्ष रंजीत टोप्पो व महासचिव बिनोद सांगा ने बताया कि 19 मार्च को सरना मैदान कांके में देर रात सरहुल पूर्व संध्या नागपुरी सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक सुरेश कुमार बैठा करेंगे। मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन होंगे।
स्थानीय कलाकार पवन, नितेश कच्छप, सुमन गुप्ता, अविनाश नायक, ललिता देवी, पंकज उरांव, राजू केरकेट्टा देवी और राज मौर्य द्वारा नागपुरी गीत-संगीत की प्रस्तुति दी जाएगी।
वहीं 21 मार्च को अपने-अपने मौजा के पहानों द्वारा पारंपरिक पूजा-अर्चना करने के बाद भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा पारंपरिक परिधान और ढोल-मांदर के साथ कांके सरना मैदान पहुंचेगी। शोभायात्रा में शामिल लोगों का सरना समिति के पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया जाएगा।
बैठक में संरक्षक पेपला उरांव, डॉ. जगन्नाथ उरांव, एतवा गाड़ी, हेमंत टोप्पो, डॉ. बसंत उरांव, फुलमनी टोप्पो, अनुराधा टोप्पो, सुमित्रा टोप्पो, महादेव मुंडा, अनीता गाड़ी, वैद्यनाथ पाहन, महासचिव बिनोद सांगा, कोषाध्यक्ष देवा उरांव, उपाध्यक्ष राजेंद्र मुंडा राजन, भगत उरांव, भुगोल उरांव, अर्जुन गाड़ी, सचिव डॉ. प्रकाश उरांव, सूरज टोप्पो सहित कई लोग उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


