आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। जिले के कुडू थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध अफीम (पोस्ता) की खेती के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। भारी मात्रा में अफीम बरामद की है। इस संबंध में कुडू थाना में एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार 10 मार्च 2026 को पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली कि मंगल गंझू (पिता मिठुवा गंझू, ग्राम नामुदाग, थाना कुडू, जिला लोहरदगा) द्वारा अवैध रूप से अफीम (पोस्ता) की खेती की गई है। घर में अफीम संग्रहित कर रखा गया है।
इस सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कुडू थाना प्रभारी अजीत कुमार, के नेतृत्व और कुडू अंचल अधिकारी संतोष उरांव की उपस्थिति में सैट-78 एवं सैट-75 की टीम के साथ उक्त क्षेत्र में छापामारी की गई। छापामारी के दौरान पुलिस को देखकर कुछ लोग जंगल एवं पहाड़ी क्षेत्र का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे।
छापामारी के क्रम में जब पुलिस टीम मंगल गंझू के घर पहुंची, तब घर का दरवाजा खुला मिला। हालांकि घर में कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था। इसके बाद अंचल अधिकारी की उपस्थिति में विधिवत घर की तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान 3 स्टील के गिलास सहित सूखा अफीम लगभग 950 ग्राम, 4 स्टील के गिलास सहित गीला अफीम लगभग 580 ग्राम बरामद किया गया। इस प्रकार 1.53 किलोग्राम अफीम (गिलास सहित) बरामद हुआ। इसके अलावा घर से 2 भरठुवा बंदूक और नकद 35,000 रुपये भी बरामद किए गए।
इसके बाद आसपास के क्षेत्र की तलाशी लेने पर लगभग 35 डिसमिल जमीन पर अवैध अफीम की खेती पाई गई, जिसे मंगल गंझू एवं उसके अज्ञात सहयोगियों द्वारा किया जाना पाया गया। पुलिस द्वारा उक्त अवैध अफीम की खेती को मौके पर ही विनष्ट कर दिया गया। इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की अनुसंधानात्मक कार्रवाई शुरू कर दी है।
छापामारी टीम में (संतोष उरांव, अंचलाधिकारी कुडू), अजीत कुमार (थाना प्रभारी कुडू), स०अ०नि० दिलीप मांझी (सैट-75), आ०/66 आनंद तिर्की (सैट-78), आ०/79 मनोज प्रजापति (सैट-78), गृ०र043 नीरज कुमार मिश्र (तकनीकी शाखा), चा०आ०-716 निर्मल मार्शल मिंज और आ०-501 बुधराम सिंह मुंडा (पुलिस अधीक्षक आवास) भी मौजूद थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

