सीओ के खिलाफ उपायुक्त के जनता दरबार में पहुंची शिकायत

झारखंड
Spread the love

पलामू। उपायुक्त समीरा एस की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय सभागार में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों से आये लोगों ने अपनी समस्याएं डीसी के समक्ष रखी। उपायुक्त ने मौके पर ही संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को आवेदनों की प्रति अग्रसारित करते हुए त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई 15 दिनों के भीतर सुनिश्चित करने की बात कही।

जनता दरबार में लोगों ने अवैध एलपीसी निर्माण, भूमि सुधार उप समाहर्ता के आदेश के बावजूद उंटारी सीओ द्वारा कार्य नहीं करने, कब्जा हटाने, जमीन हड़पने के उद्देश्य से जबरन बुनियाद काटने, मारपीट व रंगदारी मांगने के संबंध में, अबुआ आवास का दूसरा क़िस्त का भुगतान नहीं किये जाने समेत अन्य मामलों को लेकर शिकायत किया।

उपायुक्त ने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को जांच कर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। आवेदकों को शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। जनता दरबार में हैदरनगर,पांडु, सदर मेदिनिगर, उंटारी रोड, छत्तरपुर, पांकी सहित अन्य क्षेत्र से लोग आवेदन लेकर पहुंचे थे।

उपरोक्त के अतिरिक्त जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि विवाद, सार्वजनिक रास्ता रोकने, अयोग्य लाभुकों को पीएम आवास दिये जाने, दाखिल खारिज, राजस्व, स्वास्थ्य विभाग, सेविका में गलत महिला का चयन होने, आपूर्ति, पेयजल, शिक्षा, कल्याण विभाग से संबंधित आवेदन प्राप्त किये गये।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *