भोपाल। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में 2024 के विजयपुर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस के विधायक मुकेश मल्होत्रा की जीत को अमान्य घोषित कर दिया है। अदालत ने भाजपा के उम्मीदवार रामनिवास रावत को उस सीट का वैध निर्वाचित विधायक घोषित किया।
साल, 2024 में मध्य प्रदेश के विजयपुर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव हुआ था। इसमें कांग्रेस उम्मीदवार मुकेश मल्होत्रा ने लगभग 7,364 वोटों से जीत हासिल की थी। भाजपा उम्मीदवार रामनिवास रावत दूसरे स्थान पर रहे थे।
रावत ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर आरोप लगाया कि श्री मल्होत्रा ने नामांकन के समय दिए गए शपथपत्र में अपने खिलाफ चल रहे आपराधिक मामलों की पूरी जानकारी नहीं दी।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर पीठ के जस्टिस जी.एस. अहलूवालिया ने सुनवाई के बाद कहा कि उम्मीदवार ने लंबित आपराधिक मामलों की जानकारी जानबूझकर छिपाई।
कोर्ट ने कहा कि इससे मतदाताओं को सही जानकारी नहीं मिल पाई। यह भ्रष्ट आचरण की श्रेणी में आता है।
अदालत ने कहा कि जानकारी छिपाने से मतदाताओं के स्वतंत्र मतदान के अधिकार पर असर पड़ा, इसलिए चुनाव परिणाम रद्द किया जाता है।
कोर्ट ने मुकेश मल्होत्रा की 2024 की जीत रद्द कर दी।रामनिवास रावत को विधायक घोषित किया गया, क्योंकि वे दूसरे स्थान पर रहे थे।
अदालत ने मल्होत्रा को ऊपरी अदालत में चुनौती देने का मौका भी दिया है।
कांग्रेस ने संकेत दिया है कि वह इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दे सकती है। पार्टी का कहना है कि विजयपुर की जनता ने कांग्रेस को जनादेश दिया था।
इस फैसले के बाद विजयपुर सीट सीधे भाजपा के खाते में चली गई, जो राज्य की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम माना जा रहा है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


