असम में सुखोई-30 लड़ाकू विमान क्रैश, 2 पायलटों की दर्दनाक मौत

नई दिल्ली देश
Spread the love

नई दिल्ली। दुखद खबर असम से आई, जहां सुखोई-30 लड़ाकू विमान क्रैश हो गया है। घटना में दो पायलटों की दर्दनाक मौत भी हो गई है।

इंडियन एयर फोर्स (IAF) ने बताया कि असम में सुखोई-30 लड़ाकू विमान की दुर्घटना में दो पायलटों की मौत हो गई।

विमान का मलबा आधी रात के बाद मिला। Su-30MKI जो एक ट्रेनिंग मिशन पर था। यह जोरहाट से लगभग 60 km दूर असम के कार्बी आंगलोंग इलाके में क्रैश हो गया।

एयर फोर्स ने एक्स पर लिखा कि IAF स्क्वाड्रन लीडर अनुज और फ्लाइट लेफ्टिनेंट पुरवेश दुरगकर के निधन पर दुख जताता है। इस दुख की घड़ी में हम परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं।

इससे पहले, IAF ने कहा था कि असम के जोरहाट से उड़ान भरने के बाद शाम करीब 7.42 बजे एयरक्राफ्ट का रडार से कॉन्टैक्ट टूट गया था।

Su-30MKI एक टू-सीटर फाइटर जेट है, जिसे रूसी एयरक्राफ्ट बनाने वाली कंपनी सुखोई ने बनाया है। IAF के पास 200 से ज्यादा Su-30MKI का बेड़ा है।

5 मार्च की शाम खबर आई कि एयर फोर्स के एक सुखोई-30 लड़ाकू विमान का जोरहाट हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद रडार से संपर्क टूट गया।

रक्षा मंत्रालय के जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने यह पहली जानकारी शेयर की।

रावत ने बताया था कि विमान लापता बताया जा रहा है। विमान ने असम के जोरहाट हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी और आखिरी बार शाम 7:42 बजे रडार से संपर्क में था।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इससे जुड़ें
स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *