जनसुनवाई में थाना के खिलाफ उपायुक्‍त के पास पहुंची शिकायत

झारखंड
Spread the love

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। उपायुक्त गढ़वा दिनेश यादव ने समाहरणालय स्थित सभागार में शुक्रवार को जनसुनवाई का आयोजन किया। मौके पर फरियादियों की समस्याएं बारी-बारी से सुनी। उसके निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया।

मेराल प्रखंड के ग्राम भंडार निवासी शीला देवी ने अपनी रैयती भूमि पर दबंगों द्वारा बाजबरदस्ती पीसीसी रोड निर्माण करने की शिकायत की है। उन्होंने बताया कि उक्त मामले की जानकारी संबंधित थाना में भी दी गई है, परंतु किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने उक्त मामले की जांच कराते हुए समुचित कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।

मेराल प्रखंड के मकुना निवासी आमना बीबी ने मोटर व्हीकल एक्ट के तहत दुर्घटना उपरांत मुआवजा राशि भुगतान नहीं होने की शिकायत की है। उन्होंने बताया कि भवनाथपुर प्रखंड के ग्राम सिंदुरिया निवासी सत्यनारायण गुप्ता के विरुद्ध वाहन दुर्घटना के तहत वाद दायर किया गया था। न्यायालय द्वारा आदेश पारित होने के बावजूद भी उन्हें मुआवजा की राशि का भुगतान नहीं किया जा रहा है।

धुरकी प्रखंड निवासी नीलम देवी ने सहिया चयन में अनियमितता बरतने की शिकायत की है। उन्होंने बताया कि सहिया चयन की प्रक्रिया विधिवत ग्राम सभा आयोजित कर की जाती है, परंतु धुरकी प्रखंड के कोरवाटोली वार्ड नंबर 7 में सहिया का चयन बिना ग्राम सभा आयोजित कराए कुछ विशेष लोगों के द्वारा ही कर दिया गया है।

मेराल प्रखंड के पतरिया निवासी देवी देवी ने साइबर धोखाधड़ी की शिकायत की। उन्होंने बताया कि साइबर धोखाधड़ी के जाल में फंसाकर उनके खाते से लगभग 1,59,087 रुपए की धोखाधड़ी कर राशि काट ली गई। इस संबंध में संबंधित थाना एवं बैंक मैं आवेदन समर्पित किया है, परंतु अभी तक कार्रवाई नहीं हो सकी है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *