अफरोज आलम
कांके। रांची जिले के कांके प्रखंड के ग्राम सतकनादू में शुक्रवार को सरना स्थल पक्की घेराबंदी निर्माण कार्य का शिलान्यास विधायक सुरेश कुमार बैठा व कांके प्रमुख सोमनाथ मुंडा ने संयुक्त रूप से किया।
मौके पर विधायक ने कहा कि राज्य सरकार सभी सरना, मसना और अन्य सामाजिक स्थल को सुरक्षित करने का काम कर रही है। सरना आदिवासी समाज का अस्तित्व की पहचान है। इसलिए हमें अपनी सरना स्थल को बचा कर अपनी परंपरा रीति-रिवाज संस्कृति को बचाकर रखना है।
प्रमुख सोमनाथ मुंडा ने कहा कि सरना स्थल आदिवासी समाज की आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है। इसकी घेराबंदी हो जाने से इसकी पवित्रता भंग नहीं होगी।
मौके पर उपप्रमुख अंजय बैठा, मुखिया अजय उरांव, ग्राम प्रधान विजय उरांव, सरपंच रुखसार परवीन, जियाउद्दीन अंसारी, संजर खान, गौरीशंकर महतो, अध्यक्ष ननकु मुंडा, सचिव मंटु पहान, कोषाध्यक्ष विक्की कच्छप, स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


