पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कल से इन राज्‍यों में होगी बारिश

नई दिल्ली देश
Spread the love

नई दिल्‍ली। उत्तर पश्चिमी भारत के कई हिस्सों में इस सप्ताह अधिकतम तापमान सामान्य से 4-6°C अधिक और सटे हुए मध्य भारत में 3-5°C अधिक रहने की संभावना है। एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 7 से 11 मार्च तक कई राज्‍यों में वर्षा व बर्फबारी होने की संभावना है।

आईएमडी ने अगले कुछ दिनों के लिए महत्वपूर्ण पूर्वानुमान जारी किया है। इसके अनुसार देश के कई हिस्सों में गर्मी सामान्य से अधिक रहने वाली है। कुछ क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना भी है।

आईएमडी के अनुसार अगले सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 4-6°C ज्यादा रह सकता है। मध्य भारत के आसपास के क्षेत्रों में 3-5°C ज्यादा तापमान रहने की संभावना है। मैदानों में अगले 4 दिनों तक तापमान 2-3°C तक बढ़ सकता है।

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 7 से 11 मार्च के बीच पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

इन राज्‍यों में बारिश

जम्‍मू-कश्‍मीर : 11 मार्च तक बारिश/बर्फबारी
हिमाचल प्रदेश : 7 से 11 मार्च
उत्‍तराखंड : 8 से 11 मार्च
झारखंड : 9 से 11 मार्च

यहां बारिश और आंधी

सिक्‍कम और पश्चिम बंगाल : 8 से 11 मार्च
ओडिशा : 8 और 9 मार्च
झारखंड : 9 मार्च
बिहार : 11 मार्च

यहां हीट वेव और उमस

गुजरात के तटीय क्षेत्रों और कोंकण में गर्म और उमस भरा मौसम 7 मार्च तक रहने की संभावना है।

तापमान में बदलाव

पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में अगले 2 दिन तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं, बाद में 4-6°C तक गिरावट हो सकती है। महाराष्ट्र के आंतरिक हिस्सों में धीरे-धीरे 2-3°C तक बढ़ोतरी संभव।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *