कई राज्य व केंद्र शासित प्रदेशों के राज्‍यपाल बदले, यहां देखें लिस्‍ट

नई दिल्ली देश
Spread the love

नई दिल्‍ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में राज्यपाल और उप-राज्यपालों का बड़ा फेरबदल किया है। इस बदलाव में करीब 9 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में नई नियुक्तियां या तबादले किए गए हैं।

बताते चलें कि गुरुवार को पश्चिम बंगाल के राज्‍यपाल और लद्दाख के उप राज्‍यपाल ने अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया था। इसके बाद ये बदलाव किए गए हैं। बिहार के कद्दावर नेता नंदकिशोर यादव को भी राज्‍यपाल बनाया गया है।

किन राज्यों में बदलाव

दिल्ली : पूर्व अमेरिकी राजदूत तरणजीत सिंह संधू को नया उपराज्यपाल (LG) बनाया गया।

लद्दाख : दिल्ली के LG विनय कुमार सक्सेना को अब लद्दाख का उपराज्यपाल बनाया गया।

बिहार : रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन को नया राज्यपाल नियुक्त किया गया।

पश्चिम बंगाल : आर.एन. रवि को नया राज्यपाल बनाया गया, जबकि सी.वी. आनंद बोस का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया।

तेलंगाना : हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल रहे शिव प्रताप शुक्ला को तेलंगाना का राज्यपाल बनाया गया।

महाराष्ट्र : जिष्णु देव वर्मा को नया राज्यपाल नियुक्त किया गया।

हिमाचल प्रदेश : कविंदर गुप्ता को नया राज्यपाल बनाया गया।

नागालैंड : वरिष्ठ भाजपा नेता नंदकिशोर यादव को राज्यपाल बनाया गया।

तमिलनाडु : केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को अतिरिक्त प्रभार दिया गया।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK