रांची। राम टहल चौधरी इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी के कंप्यूटर विज्ञान और तकीनीकी विभाग के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन 6 और 7 मार्च को किया जा रहा है। इसका विषय ‘एडवांस्ड कम्प्यूटिंग एंड एप्लीकेशन्स’ है। यह सम्मेलन झारखंड यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी और इंस्टीट्यूट ऑफ़ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन इनजीनियर्स के रांची चैप्टर के सहयोग से हो रहा है। इसे झारखंड काउंसिल ऑन साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन, झारखंड सरकार का समर्थन प्राप्त है।
सम्मेलन का उद्घाटन सत्र 6 मार्च, 2026 को नामकुम स्थित झारखंड यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉ के सभागार में होगा। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ होंगे। विशिष्ट अतिथि आईईटीई, नई दिल्ली के अध्यक्ष सुनील होंगे।
उद्घाटन समारोह में झारखंड यूनिवर्सिटी ऑफ़ टेक्नोलॉजी के कुलपति प्रो. (डॉ.) डी.के. सिंह, सम्मेलन अध्यक्ष, रायगंज विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. (डॉ.) जे.के. मंडल, पूर्व सांसद रामटहल चौधरी, झारखंड सरकार के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक प्रो. (डॉ.) रंजीत कुमार सिंह, आईईटीई, नई दिल्ली के चेयरमैन डॉ. शिव कुमार और मलेशिया के मल्टीमीडिया विश्वविद्यालय के डॉ. सी. नवा सहित कई प्रतिष्ठित शिक्षाविद एवं वैज्ञानिक उपस्थित रहेंगे।
सम्मेलन में देश-विदेश के विशेषज्ञों द्वारा कम्प्यूटेशनल इंटेलिजेंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सस्टेनेबल कम्युनिकेशन, सिग्नल प्रोसेसिंग, मल्टीमीडिया, साइबर सिक्योरिटी और डिजिटल फोरेंसिक जैसे समकालीन विषयों पर शोध-पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे।
सम्मेलन के दौरान कई मुख्य वक्ता व्याख्यान भी आयोजित किए जाएंगे। इनमें मल्टीमीडिया यूनिवर्सिटी, मलेशिया के प्रो. एन.सी. अर्जुमन, प्रोफेसर गौतम तांती, एड्मस यूनिवर्सिटी, कोलकाता, डॉ हेमंत सोनी, प्रोडक्ट लीडर, टेलीकॉम मीडिया टेक्नोलॉजी, यूएसए और मकाउट, कोलकाता के प्रो. देबाशीष डे शामिल हैं।
सम्मेलन में सस्टेनेबल कम्प्यूटेशनल इंटेलिजेंस, सस्टेनेबल कम्युनिकेशन एंड कम्प्यूटिंग, सिक्योरिटी एंड डिजिटल फोरेंसिक, सिग्नल प्रोसेसिंग एंड मल्टीमीडिया विषयों पर तकनीकी सत्र आयोजित किए जाएंगे।
सम्मेलन का समापन समारोह 7 मार्च 2026 को होगा। समारोह के मुख्य अतिथि झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) सारंग मेढेकर होंगे। कार्यक्रम में विभिन्न तकनीकी सत्रों में प्रस्तुत उत्कृष्ट शोध-पत्रों को सम्मानित किया जाएगा।
सम्मेलन के संयोजकों डॉ अजय कुमार (उपाध्यक्ष, आईईटीई), संयोजक डॉ विजय कुमार सिंह (सचिव, आईईटीई, रांची चैप्टर) और राम टहल चौधरी इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी के प्राचार्य डॉ एन हरिबाबू ने बताया कि इस प्रकार के अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम से शोध और नवाचार को बढ़ावा मिलेगा। विद्यार्थियों और युवा वैज्ञानिकों को नवीन तकनीकों और वैश्विक शोध प्रवृत्तियों को समझने का अवसर भी मिलेगा। इस अंतरष्ट्रीय कांफ्रेंस को सफल बनाने के लिए कई कमेटियों का गठन किया गया है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


