रांची। झारखंड के तीन कारोबारी दुबई में फंस गए हैं। दरअसल, अमेरिका, इजराइल और ईरान की जंग के बीच कई देशों में हालात तेजी से बिगड़ गये हैं।
इस युद्ध की वजह से झारखंड के जामताड़ा समेत राज्य के तीन कारोबारी दुबई में फंसे हैं।
इनमें जामताड़ा के प्रकाश नारनोलिया, बोकारो के प्रवीण कुमार सर्राफ व गिरीडीह के रवि प्रकाश शामिल हैं।
बताया जाता है कि ये तीनों मित्र हैं और सभी 24 फरवरी को टूरिस्ट वीजा पर सैर सपाटे के लिए दुबई गये थे।
28 फरवरी को इन सभी की वापसी थी। फ्लाइट अमीरात में टिकट था, लेकिन तीन घंटे के उड़ान के बाद फिर वापस दुबई के एयरपोर्ट विमान को उतार दिया गया।
बताया गया कि भारतीय ऐयर स्पेश की ओर से लैडिंग की अनुमति नहीं दी जा रही थी। इसी वजह से विमान को वापस उतारना पड़ा।
हालांकि लॉजिंग और फूडिंग की व्यवस्था यूएई सरकार की ओर से गई है। इसके बाद इन सभी ने पांच दिन के अंतराल में तीन बार टिकट बनवाया और रद्द कराना पड़ा।
इन लोगों ने भारतीय दूतावास से भी संपर्क साधा, लेकिन भारतीय दूतावास की ओर से यह कह एयरलिफ्ट करने से मना कर दिया गया कि काफी ट्रैवलर फंसे हैं।
अभी ट्रैवलर एयरलिफ्ट करने का किसी तरह का दिशा-निर्देश इंडियन गर्वमेंट से नहीं मिला है।
जामताड़ा के प्रकाश नारनोलिया ने बताया कि वहां डेली लाइफ में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं है. धमाके की आवाज जरूर सुनाई देती है, लेकिन दुबई के अंदर किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है।
मोबाइल पर अलार्मिंग साइरन बजता है और लोगों को चेतावनी दी जाती है कि खिड़की दरवाजे के आसपास नहीं जाएं।
ये सभी चार मार्च को भी बुर्ज खलीफा में सैर सपाटै के लिए पहुंचे थे। वहां किसी तरह का डरावना माहौल नहीं था।
बताया कि दुबई में फ्लाइट के किराया में बेतहाशा वृद्धि हुई है। 20 हजार रुपये का टिकट 1.25 लाख से 1.5 लाख रुपये में खरीदना पड़ रहा है।
गुरुवार को इन सभी ने फुजैराह इंटरनेशनल एयरपोर्ट से मुंबई के लिए टिकट लिया है। फ्लाइट के लिए ये तीनों फुजैराह निकल चुके हैं।
बताया कि सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम है। सिविलियन बेफिक्र हैं। अपने रोजमर्रा के काम में सभी लगे हुए हैं।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इससे जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


