रांची। मौसम केंद्र, रांची की पहली गृह पत्रिका “झारखंड मौसम दर्पण” को दो महत्वपूर्ण पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। पहले प्रयास में ही प्राप्त इन 2 महत्वपूर्ण पुरस्कारों ने केंद्र के कर्मियों में नया जोश व उत्साह को भरने का कार्य किया है।
इस पत्रिका का विमोचन झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने 16 दिसंबर, 2024 को स्मार्ट सिटी के सभागार में मौसम विज्ञान विभाग की सेवा के 150 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में आयोजित दिवसीय कार्यशाला में किया था। बहुत जल्द ही मौसम केंद्र गृह पत्रिका का द्वितीय अंक भी प्रकाशित करेगा।
अगरतला में गत 20 फरवरी, 2026 को संपन्न पूर्व, पूर्वोत्तर एवं उत्तरी क्षेत्रों का संयुक्त क्षेत्रीय राजभाषा सम्मलेन में मौसम केन्द्र की गृह पत्रिका “झारखंड मौसम दर्पण” को ‘क’ क्षेत्र कार्यालय श्रेणी में नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास) के द्वारा पूर्वी क्षेत्रों का वर्ष 2024-25 के लिए क्षेत्रीय राजभाषा का द्वितीय पुरस्कार मिला।
इसी तरह 17 फरवरी, 2026 को संपन्न नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास) की 30वीं और वर्तमान वित्तीय वर्ष की दूसरी छमाही बैठक में नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (केंद्रीय कार्यालय), रांची के अधीनस्थ कार्यालयों द्वारा प्रकाशित पत्रिकाओं में वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए पत्रिका ‘झारखंड मौसम दर्पण’ के प्रकाशन के लिए तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


