- अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई
विश्वजीत कुमार रंजन
बिशुनपुरा (गढ़वा)। होली और रमजान पर्व को लेकर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सोमवार को जिले के बिशुनपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस प्रशासन की ओर से फ्लैग मार्च निकाला गया। एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में निकाले गए इस मार्च में विभिन्न थानों के प्रभारी, पुलिस पदाधिकारी व सशस्त्र जवान शामिल रहे।
फ्लैग मार्च बिशुनपुरा थाना परिसर से निकलकर अहमर, महुली, गांधी चौक, नई बाजार, ब्लॉक मोड़ होते हुए पुनः थाना परिसर पहुंचा। इसके बाद मार्च कामता, पिपरीकला व पतिहारी क्षेत्रों में जाकर संपन्न हुआ। इस दौरान पुलिस बल सड़क पर कतारबद्ध होकर गश्त करता दिखा। संवेदनशील इलाकों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
एसडीपीओ ने कहा कि होली व रमजान को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है। किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि विभिन्न स्थानों पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल की तैनाती की गई है तथा क्षेत्र में गश्ती बढ़ा दी गई है।
थाना प्रभारी राहुल सिंह ने आमजन से अपील की कि वे आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ त्योहार मनाएं। अफवाहों पर ध्यान न दें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
फ्लैग मार्च में बिशुनपुरा थाना प्रभारी राहुल सिंह, श्री बंशीधर नगर थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार, रमना थाना प्रभारी आकाश कुमार समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी, जवान व चौकीदार मौजूद थे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


