जमशेदपुर। हैरान कर देने वाली खबर जमशेदपुर के पटमदा से आई है, जहां बोड़ाम थाना से महज आधा किलोमीटर दूर बाजार स्थित एक विदेशी शराब दुकान में रविवार देर रात बड़ी चोरी की घटना हुई।
अज्ञात चोरों ने शटर का ताला तोड़कर करीब 40 पेटी विदेशी शराब और काउंटर में रखे 1 लाख 80 हजार रुपये नकद पर हाथ साफ कर दिया।
घटना की जानकारी सोमवार सुबह करीब 10 बजे उस समय हुई, जब पगदा निवासी सेल्समैन नेपाल महतो दुकान खोलने पहुंचे।
शटर टूटा देख उन्होंने तत्काल बोड़ाम पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर नेपाल महतो के लिखित आवेदन पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
नेपाल महतो के मुताबिक, वे रविवार रात करीब 11 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। देर रात बिजली गुल रहने और दुकान का इनवर्टर खराब होने के कारण सीसीटीवी कैमरों में कोई फुटेज रिकॉर्ड नहीं हो सका।
पुलिस बाजार क्षेत्र के अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। एक संदिग्ध चार पहिया वाहन की भी जानकारी मिली है, जिसकी जांच की जा रही है।
कभी नक्सलियों का गढ़ माने जाने वाले बोड़ाम क्षेत्र में एक दशक पहले तक बाहरी लोग शाम ढलते ही लौट जाते थे। बावजूद इसके, स्थानीय लोगों के लिए माहौल अपेक्षाकृत सुरक्षित था और चोरी की घटनाएं नगण्य थीं। लेकिन पिछले कुछ वर्षों में हालात बदले हैं।
शहरी क्षेत्रों के असामाजिक तत्वों की सक्रियता बढ़ने से गांवों में चोरी की घटनाएं आम हो गई हैं। कभी बकरी तो कभी गाय की चोरी, तो कभी दुकानों का ताला तोड़कर सामान ले जाने की वारदातें लगातार सामने आ रही हैं।
इससे पशुपालकों, दुकानदारों और आम ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। जुलाई 2025 में बोड़ाम थाना से करीब 100 मीटर दूरी पर स्थित एक स्पोर्ट्स दुकान और अगस्त में बंगोई में टाटा स्टील फाउंडेशन के कार्यालय में चोरी हुई थी।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। सभी आरोपी जमशेदपुर के विभिन्न थाना क्षेत्रों के निवासी बताए गए थे और दोनों घटनाओं को एक ही गिरोह ने अंजाम दिया था।
जनवरी 2026 में बोड़ाम बाजार और मिर्जाडीह क्षेत्र से मवेशियों की चोरी की घटनाएं भी सामने आई थीं। पुलिस ने छापेमारी कर एक गाय बरामद की और एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
पूछताछ में खुलासा हुआ कि चार पहिया वाहनों से आकर मवेशियों की चोरी की जाती है। हालांकि अन्य आरोपी अब भी फरार हैं। बीते 17 फरवरी की रात भी बोड़ाम बाजार के एक घर से दो बकरियों की चोरी की गई, लेकिन इस मामले में अब तक पुलिस को सफलता नहीं मिल सकी है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इससे जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


