होली, रामनवमी व ईद को लेकर हुई शांति समिति

झारखंड
Spread the love

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में होली, रामनवमी एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर रविवार को शांति समिति की बैठक हुई। इसमें पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभिन्न धर्मों के प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।

मझिआंव थाना परिसर में पुलिस निरीक्षक मझिआंव अंचल ब्रिज कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें थाना प्रभारी ओमप्रकाश टोप्पो एवं अंचलाधिकारी मौजूद थे।

नगर ऊंटारी थाना में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सत्येंद्र नारायण सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस निरीक्षक जितेंद्र आजाद, थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार एवं अंचलाधिकारी उपस्थित रहे।

भवनाथपुर थाना परिसर में पुलिस निरीक्षक गुलाब सिंह की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में थाना प्रभारी रजनी रंजन एवं अंचलाधिकारी के अलावा स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग शामिल हुए।

बैठक में अधिकारियों ने सभी समुदायों से आपसी भाईचारा बनाए रखते हुए पर्व-त्योहार मनाने की अपील की। सोशल मीडिया पर फैल रही बच्चा चोरी जैसी अपुष्ट अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और किसी भी संदिग्ध सूचना की पुष्टि के लिए तुरंत नजदीकी थाना या डायल 112 पर संपर्क करने को कहा गया।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK