अब रेल कर्मचारियों के नवजात शिशुओं को भी मिलेगी मेडिकल सुविधा

झारखंड
Spread the love

धनबाद। रेलकर्मियों के नवजात शिशुओं को तब तक रेलवे मेडिकल उपचार की पात्रता नहीं मिलती थी, जब तक उनका मेडिकल (उम्मीद) कार्ड बनकर तैयार नहीं हो जाता था। इस तकनीकी कमी या कारण से कई बार नवजात शिशु के जन्म के समय रेलकर्मी उनके उचित उपचार से वंचित रह जाते थे।

इस गंभीर समस्या को देखते हुए डीसीजेसीएम अर्थात विभागीय समिति की संयुक्त परामर्शदात्री संस्था में स्टाफ साइड के सचिव और ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा ने रेलवे बोर्ड की बैठक में इसे उठाया। उन्होंने नवजात शिशुओं के जन्म के समय समुचित मेडिकल व्यवस्था के अभाव में रेलकर्मियों को होने वाली समस्याओं और परेशानियों को रखा।

इस संबंध में रेलवे बोर्ड के स्वास्थ्य निदेशक आशुतोष गर्ग ने 27 फरवरी, 2026 को जारी करते हुए जरूरी निर्देश दिए हैं। इसके अनुसार अब रेलकर्मी बिना उम्मीद कार्ड के भी अपने नवजात शिशु के जन्म के समय से ही उपचार की सुविधा प्राप्त करने के पात्र होंगे। जन्म के तुरंत बाद होने वाली किसी भी मेडिकल इमरजेंसी में अब रेल कर्मचारी को परेशानी नहीं होगी। रेलवे प्रशासन ने एआईआरएफ की इस जायज मांग को स्वीकार कर लिया है।

धनबाद मंडल के ईसीआरकेयू के प्रतिनिधियों ने इस कार्य के लिए केंद्रीय नेताओं को बधाई दी। बधाई देने वालों में नेताजी सुभाष, जितेंद्र कुमार साव, एनके खावस, इन्द्रमोहन सिंह, बीके सिंह, आशीष सिंह, अमित शेखर सिंह, प्रोसातो बनर्जी, परमेश्‍वर कुमार,बिस्वजीत मुख़र्जी, रंजीत यादव, पिंटू नंदन, भानु प्रताप, रविंद्र रविदास, प्रोदीप्ति सिन्हा, रितलाल गोप, प्रभाकर कुमार, बिधान मंडल,  सुरेंद्रर चौहान और सुदर्शन कुमार महतो प्रमुख है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *