सीसीएल ने सेवानिवृत्त 123 कर्मियों को दी विदाई

झारखंड
Spread the love

रांची। सीसीएल मुख्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन 28 फरवरी को किया गया। इस अवसर पर फरवरी, 2026 में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों को विदाई दी गई। कंपनी के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत सेवानिवृत्त कर्मियों को भी उनके अपने क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से ससम्मान विदा किया गया। मुख्यालय एवं विभिन्न क्षेत्रों से 123 कर्मियों को विदाई दी गई।

सीसीएल मुख्यालय के 3 सहित बरका-सयाल क्षेत्र से 16, पिपरवार क्षेत्र से 10, अरगड़ा क्षेत्र से 7, एनके क्षेत्र से 9, राजहरा क्षेत्र से 1, सीडब्‍ल्‍यूएस से 3, कुजू से 4, हजारीबाग क्षेत्र से 6, बीएंडके क्षेत्र से 10, कथारा क्षेत्र से 22, ढोरी क्षेत्र से 20, रजरप्पा क्षेत्र से 10, गिरिडीह क्षेत्र से 1 और केंद्रीय अस्पताल, रामगढ़ से 1 कर्मी आज सेवानिवृत्त हुए।

समारोह के दौरान सीसीएल मुख्यालय में एक लघु फिल्म का भी प्रदर्शन किया गया। इसमें सेवानिवृत्त कर्मियों ने अपने सेवाकाल के अनुभव, भावना एवं स्मृतियां साझा कीं।

मुख्यालय से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों में बृज मोहन रजक (लेखपाल ए-1), श्रीमती गीता सिंह (लिपिक ग्रेड-1) और बंधन ऊरावं (हेड सिक्योरिटी गार्ड) शामिल हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीसीएल के महाप्रबंधक (अधिकारी स्थापना/कल्याण) संजय ठाकुर उपस्थित रहे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *