आरपीएफ ने प्‍लेटफार्म से चार नाबालिगों को किया रेस्‍क्‍यू

झारखंड
Spread the love

रांची। आरपीएफ पोस्ट रांची ने रूटीन चेकिंग के दौरान अपराह्न प्लेटफॉर्म संख्या 01 पर एक नाबालिग बालक को 26 फरवरी को अकेले घूमता हुआ पाया। पूछताछ में उसने अपना नाम सोनू उरांव (आयु लगभग 16 वर्ष, पिता साहदेव उरांव, निवासी नरकोपी, जिला-रांची, झारखंड) बताया। उसने बताया कि वह बिना अपने माता-पिता को सूचित किए घर से भागकर रांची स्टेशन आ गया था।

आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूर्ण करने के बाद बालक को सुरक्षित रूप से चाइल्डलाइन रांची को अग्रिम देखभाल एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए सौंपा गया। इसी क्रम में प्लेटफॉर्म संख्या 1ए पर तीन संदिग्ध अवस्था में बैठी नाबालिग बालिकाएं पाई गईं।

पूछताछ में उन्होंने अपना नाम सीमा उरांव (आयु लगभग 14 वर्ष), टेट्री उरांव (आयु लगभग 11 वर्ष) और लक्ष्मी उरांव (आयु लगभग 14 वर्ष) बताया। सभी रांची जिले के नरकोई के निवासी हैं। उन्होंने बताया कि आर्थिक तंगी के कारण वे घरेलू कार्य की तलाश में चेन्नई जाने के लिए घर से निकली थीं।

तीनों नाबालिग बालिकाओं की सुरक्षा एवं हित को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूर्ण कर चाइल्डलाइन रांची को अग्रिम कार्रवाई के लिए सुपुर्द किया गया।

उक्त कार्य में उपनिरीक्षक सोहन लाल, उपनिरीक्षक रवि शेखर, स्टाफ मुकेश प्रसाद, मंजू कुमारी, रेनू और एस.पी. खलको की सक्रिय एवं सतर्क भूमिका रही।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *