मॉनिटरिंग टीम ने बीएयू में गेहूं एवं जौ अनुसंधान कार्यों की समीक्षा की

झारखंड कृषि
Spread the love

रांची। भारतीय गेहूं एवं जौ अनुसंधान संस्थान (करनाल, हरियाणा) की एक मॉनिटरिंग टीम ने बृहस्पतिवार को बिरसा कृषि विश्वविद्यालय का दौरा किया। गेहूं एवं जौ संबंधी अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना के तहत बीएयू में चल रहे शोध कार्यों की समीक्षा की।

मॉनिटरिंग टीम में करनाल से आये वरीय वैज्ञानिक (पौधा प्रजनन) डॉ संतोष बिश्नोई और डॉ रवीन्द्र कुमार (पौधा रोग) शामिल थे। बीएयू में परियोजना के प्रधान अन्वेषक डॉ सूर्य प्रकाश ने बताया कि टीम ने प्रायोगिक प्रक्षेत्रों के भ्रमण के बाद शोध कार्यों की सराहना की।

जौ की छिलका रहित किस्मों पर ज्यादा शोध कार्य करने पर बल दिया, ताकि बेहतर लाभ के लिए किसानों के बीच छिल्का रहित जौ किस्मों को प्रसारित किया जा सके।

टीम ने कुलपति डॉ एससी दुबे और अनुसंधान निदेशक डॉ पीके सिंह से भी मुलाकात की। गेहूं और जौ के क्षेत्र में झारखंड के लिए शोध प्राथमिकताओं पर चर्चा की।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK