नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर ली है। यह उपलब्धि पाने वाले दुनिया के पहले राजनेता बन गए हैं।
पीएम मोदी ने 26 फरवरी, 2026 को इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन फॉलोअर्स का आंकड़ा पार किया। इस उपलब्धि के साथ वे दुनिया के सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले राजनीतिक नेता बन गए हैं।
पीएम ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सहित कई वैश्विक नेताओं को पीछे छोड़ दिया है। पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर 2014 में अकाउंट बनाया था।
पिछले एक दशक में उनका अकाउंट तेजी से बढ़ा। अब यह दुनिया के सबसे प्रभावशाली राजनीतिक प्रोफाइल में शामिल है।
पीएम मोदी इंस्टाग्राम का इस्तेमाल सरकारी कार्यक्रमों की झलक दिखाने के लिए करते हैं। विदेश यात्राओं की जानकारी देते हैं। जनसंपर्क और संदेश साझा करने के लिए करते हैं।
उनकी डिजिटल रणनीति उन्हें आम जनता से सीधे जोड़ती है, जिससे उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ी है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, पीएम मोदी के फॉलोअर्स की संख्या कुछ बड़े वैश्विक नेताओं से दो गुना तक अधिक है।
भारत में दूसरे नंबर पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी हैं, लेकिन उनके फॉलोअर्स काफी कम हैं। दुनिया में इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वालों में क्रिस्टियानो रोनाल्डो, लियोनेल मेसी हैं। हालांकि राजनीतिक नेताओं में पीएम मोदी नंबर 1 पर पहुंच गए हैं।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


