जयमाला के दौरान मंच पर अनाचक गिरी दुल्‍हन, जानें वजह, देखें वीडियो

बिहार देश वायरल
Spread the love

पटना। जयमाला के दौरान दुल्‍हन अचानक मंच पर गिर गई। शादी समारोह मातम में बदल गया। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी मच गई। यह मामला बिहार के बक्सर जिले का है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

यह घटना बक्सर के चौसा नगर पंचायत क्षेत्र के मल्लाह टोली की बताई जा रही है। मंगलवार रात करीब 11 बजे बारात आई हुई थी। स्टेज पर जयमाल की रस्म चल रही थी।

इसी दौरान एक युवक अचानक भीड़ से निकलकर मंच पर पहुंचा। दुल्हन पर गोली चला दी। गोली लगते ही दुल्हन मंच पर ही गिर पड़ी। वहां अफरा-तफरी मच गई।

घायल दुल्हन (लगभग 18 वर्ष) को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हालत गंभीर होने पर वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। फिलहाल वह आईसीयू में भर्ती और वेंटिलेटर पर बताई जा रही है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी युवक दुल्हन से एकतरफा प्रेम करता था।

आरोपी की पहचान दीनबंधु (पड़ोसी) के रूप में हुई है। वह शादी का विरोध कर रहा था। शादी होता देख उसने हमला कर दिया।

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। पुलिस का कहना है कि मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा है।

मामले में FIR दर्ज कर ली गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। आरोपी के परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

ये है वीडियो

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *