रांची। बीआईटी, मेसरा के फायरबोल्ट रेसिंग क्लब ने परिसर में एक सम्मान एवं प्रस्तुति कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान क्लब ने 4×4 ऑल-टेरेन व्हीकल का प्रदर्शन किया।
इस कार्यक्रम में संस्थान के रजिस्ट्रार डॉ. सुदीप दास, छात्र मामलों के डीन डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव, छात्र मामलों के एसोसिएट डीन डॉ. गौतम शांडिल्य, डीन ऑफ अंडरग्रेजुएट स्टडीज़ डॉ. गौतम शर्कील, कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन्स डॉ. ऋतेश कुमार सिंह तथा क्लब के फैकल्टी एडवाइजर डॉ. परितोष महता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान टीम ने अपने द्वारा निर्मित 4×4 आईसी इंजन ऑल-टेरेन व्हीकल प्रस्तुत किया। क्लब के सदस्यों ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए विकसित इस वाहन की डिजाइन प्रक्रिया, निर्माण के चरणों और तकनीकी विशेषताओं की विस्तृत जानकारी दी।
उपस्थित गणमान्य अतिथियों ने वाहन का अवलोकन किया। प्रतियोगिता से पूर्व छात्रों के साथ संवाद किया। टीम हैदराबाद में आयोजित होने वाली बाजा सेंडिया 2026 प्रतियोगिता में संस्थान का प्रतिनिधित्व करने के लिए तैयार है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


