लखनऊ। इस नवदंपत्ति की देशभर में चर्चा हो रही है। हाल ही में दोनों की शादी हुई है। दुल्हा ओर दुल्हन नोएडा की एक कंपनी में इंजीनियर हैं।
सहारनपुर जिले के गागलहेड़ी क्षेत्र में एक विवाह समारोह के दौरान दूल्हे प्रफुल्ल सोम की बारात धूमधाम से पहुंची थी।
शादी की रस्मों के दौरान वधू पक्ष की ओर से परंपरा के अनुसार शगुन के तौर पर ₹21 लाख की रकम दी गई।
दूल्हा प्रफुल्ल सोम पुलिस अधिकारी का बेटा है। दूल्हा और दुल्हन साक्षी दोनों नोएडा की एक कंपनी में इंजीनियर हैं।
जयमाला समारोह के दौरान, प्रफुल ने माइक लेकर घोषणा की कि वह शगुन के रूप में दिए गए 21 लाख रुपये सम्मानपूर्वक लौटा रहे हैं।
प्रफुल ने कहा कि हम दोनों आत्मनिर्भर हैं। मुझे बस आशीर्वाद चाहिए। दूल्हे के इस फैसले से शादी में मौजूद लोग पहले तो हैरान रह गए।
हालांकि, बाद में शादी में मौजूद सभी लोगों ने तालियों के साथ इस कदम की सराहना की। यह शादी इलाके में चर्चा का विषय बन गई।
सहारनपुर की यह शादी आज एक “दहेज मुक्त विवाह” की मिसाल बन गई है। लोगों को प्रेरित कर रही है कि वे भी इस कुरीति के खिलाफ खड़े हों।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


