Horoscope : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

  • Horoscope : 23 फरवरी,2026 का राशिफल

मेष

शारीरिक और मानसिक रूप से स्फूर्ति का अनुभव होगा। घर का वातावरण आनंददायी रहेगा। आर्थिक लाभ होगा। सामाजिक दृष्टि से प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मायके से लाभ हो सकता है। अच्छे समाचार मिल सकते हैं।

वृष

दिन मध्यम फलदायी होगा। आकस्मिक खर्च की आशंका है। विद्यार्थियों को पढ़ने-लिखने में विघ्न आ सकता है। मध्याह्न के बाद घर में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। आरोग्य में सुधार होगा। कार्य सफलता से यश प्राप्त होगा।

मिथुन

जमीन, मकान आदि डॉक्यूमेंट्स के विषय में सावधानी बरतनी होगी। परिजनों के साथ बिना कारण तनाव बढ़ सकता है। संतान के भविष्य की चिंता हो सकती है। विद्या, अभ्यास में विध्न आ सकता है। आकस्मिक धन खर्च की आशंका है।

कर्क

दिन आध्यात्मिक दृष्टि से अच्छा है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रखेगा। कुछ अधिक ही संवेदनशील अनुभव करेंगे। मध्याह्न के बाद स्फूर्ति का अभाव हो सकता है। परिजनों से मतभेद हो सकता है। धन खर्च होगा।

सिंह

व्यापारी वर्ग के लिए दिन शुभफलदायी है। व्यापार और आय में वृद्धि होगी। परिवार के लोगों के साथ आनंदपूर्वक समय गुजरेगा। मध्याह्न के बाद किसी कार्य में बिना सोचे-समझे निर्णय नहीं लें। अपनों से लाभ होगा।

कन्या

वाणी के प्रभाव से लाभदायी और प्रेम भरे संबंधों को स्थापित कर सकेंगे। वैचारिक समृद्धि अन्य जनों को प्रभावित कर सकेगी। व्यावसायिक दृष्टि से भी दिन लाभदायी होगा। मन आनंदित रहेगा। आर्थिक लाभ होने की संभावना है।

तुला

दिन मिश्रित फलदायी होगा। आकस्मिक खर्च में सावधानी बरतें। मित्रों के साथ उग्र चर्चा या झगड़े नहीं। कोर्ट-कचहरी की कार्यवाही से संभलकर चलें। वाणी की मधुरता से लोग प्रभावित होंगे। मानसिक रूप से प्रसन्न रहेंगे।

वृश्चिक

अनेक क्षेत्रों में लाभ और यश-कीर्ति प्राप्त होगी। धन की प्राप्ति के अच्छे हैं। मित्रों के पीछे धन खर्च हो सकता है। परिजनों के साथ घूमने जाने का भरपूर आनंद आप उठा सकेंगे। किसी के साथ अहम् की टक्कर न हो, ध्यान रखें।

धनु

दिन लाभकारी होगा। घर और कार्यक्षेत्र दोनों में आनंद का माहौल रहेगा। प्रसन्न रहेंगे। व्यवसाय में लाभ होगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। अनेक क्षेत्रों में यश-कीर्ति प्राप्त होगी। आय और व्यापार, दोनों में वृद्धि होगी।

मकर

दिन पूर्ण रूप से शुभ फलदायी है। विदेश में स्थित स्नेहीजनों के समाचार से मन प्रफुल्लित होगा। धार्मिक यात्रा की संभावना है। कार्य-योजना पूरी होगी। व्यवसायी वर्ग को व्यवसाय में लाभ होगा। संयम बरतें।

कुंभ

दिन शुभफलदायी होगा। क्रोध और वाणी पर संयम रखें। परिजनों के साथ वाद-विवाद में न पड़ें। मध्याह्न के बाद मित्रों के साथ आपका समय आनंदपूर्वक बीतेगा। धार्मिक प्रवास भी होगा। विदेश से समाचार मिलेंगे।

मीन

दिन शांति और सुख से बीतेगा। किसी मनोरंजक स्थल पर मित्रों या परिचितों के साथ आनंद पूर्वक समय गुजारेंगे।। व्यापार में साझेदारों के साथ व्यवहार अच्छा रहेगा। वाणी पर संयम रखना होगा। अधिक व्यय होने की आशंका है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इससे जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *