भंडरा अंचल कार्यालय में कार्यरत सतेंद्र यादव की सड़क दुर्घटना में मौत

झारखंड
Spread the love

लोहरदगा। कुडू प्रखंड क्षेत्र के कोलसिमरी निवासी 38 वर्षीय सतेंद्र यादव की शनिवार को देर शाम मौत हो गई।  सतेंद्र यादव भंडरा अंचल कार्यालय से ड्यूटी कर अपने निवास स्थान लोहरदगा बाइक से लौट रहे थे। इसी क्रम में केंद्रीय विद्यालय बरही के समीप किसी अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई।

टक्कर के बाद गंभीर रूप से हुए सतेंद्र को घायलावस्था में भंडरा प्राथमिक उपचार केंद्र पहुंचाया गया। इसके बाद उन्हें लोहरदगा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दि‍या।

बताया जाता है कि सतेंद्र अपने ऑफिस जाने के बाद रांची अपनी बच्ची को मैट्रिक बोर्ड का परीक्षा दिलाने चले गये थे। परीक्षा दिलाने के बाद बच्ची को रांची में ही अपने रिश्तेदारों के यहां छोड़ भंडरा कार्यालय पुनः पहुंचे। अपनी ड्यूटी पूरी की।

उनकी मौत की खबर मिलते ही पूरे लोहरदगा में शोक की लहर दौड़ गयी। सतेंद्र अपने पीछे एक लड़का, एक लड़की समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गये।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *